Breaking News

काशी की राष्ट्रीय बैठक में तय हुई राष्ट्रीय स्वराज्य दल रणनीति

कई अन्य प्रांतों में दल को स्थापित करने पर दिया गया जोर, बड़े स्तर पर दल में सदस्यता अभियान का होगा शुभारंभ

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वराज्य दल की महत्वपूर्ण बैठक वाराणसी सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय राय, राष्ट्रीय महासचिव अनील पाण्डेय, आयुर्वेद के जानकार राष्ट्रीय सदस्य सुनील दुबे समेत कई अहम पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने संगठन को और भी ताकतवर तरीके से बनाने पर उपस्थिति पदाधिकारियों से एक एक कर राय मांगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बेहतर स्तर पर विस्तार के बाद उत्तर प्रदेश में भी राष्ट्रीय स्वराज्य दल को स्थापित किया जा रहा है। इसमें अधिक से अधिक लोगों को कैसे जोड़ा जाएगा इस मसले पर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय राय ने आगे कहा कि हम सभी को संगठित होकर आगे बढ़ना और बढ़ाना है। इसलिए समाज के हर वर्ग को दल से क्रमवार जोड़ना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि यहां आज हम काशी की पावन धरती पर बैठक कर रहे हैं। इसके आसपास कई ऐसे जनपद हैं जहां बड़ी तादात में लोग बेरोजगार हैं उनका भविष्य खतरे में है इसलिए हम सब को उनकी भी लड़ाई में अपना सहयोग करना होगा।
राष्ट्रीय महासचिव अनिल पाण्डेय ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा कि सबसे पहले संगठन को जिलेवार गठित किया जाना चाहिए जिसके बाद ब्लाक स्तर पर भी पदाधिकारियों को गठित करना होगा। इसके लिए अलग अलग जनपदों का भी दौरा किया जाना अति आवश्यक है। वहां को भौगोलिक स्थिति का भी हमें ख्याल रखना होगा।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किये गये। जिसमें सभी नेताओं की सहमति सामान्य रूप से एकमत हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वराज्य दल का मुख्य एजेंडा भी तय किया गया। जिसके तहत आगे आने वाले दिनों में कार्यक्रम भी निर्धारित किये जाएंगे।

Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

*राजधानी लखनऊ में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कान्हा उपवन का निरीक्षण किया!!*

*राजधानी लखनऊ में मंडलायुक्त रोशन जैकब ने कान्हा उपवन का निरीक्षण किया!!* गौशाला को आत्मनिर्भर …

error: Content is protected !!