छात्र को बंदरों ने दौड़ाया, छत सेे नीचे गिरकर हुआ घायल
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ में एक छात्र को बंदरों के झुंड ने छत से गिरा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी अनीस अब्बासी ने जानकारी देते हुए बताया उनका 10 वर्षीय पुत्र आहिल अब्बासी इसी मोहल्ले के गायत्री देवी प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। जो मंगलवार की शाम को अपने की छत पर खेल रहा था। तभी छत पर कुछ बंदरों का झुंड वहां आ गया। जिन्हे देखकर आहिल खबरा गया। उसने बंदरों से बचने के भागा। तभी एक बंदर ने उसे पीछे से आकर धक्का दे दिया। जिससे वह छत से नीचे गिरा। उसके नीचे गिरते ही लोग उसकी तरफ भागे। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार के लोग आनन-फानन में नगर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर देखते हुए छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताते है कि इस हादसे में छात्र के दोनों हाथ टूट गए और सिर में भी गंभीर चोट आई है। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी अजमल खान ने कहा नगर में बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है। जो लगातार बच्चों और महिलाओं पर हमलावर हो रहे है।