🐡🐍 *आज का राशिफल* 🦕🦅
*दिन-सोमवार, दिनांक 14 अप्रैल 25*
🐏 *मेष*: आज किसी संबंधी के साथ मन मुटाव चल रहा है तो बड़े लोगों की मदद से हल हो जाएंगे और प्रॉपर्टी के जुड़े किसी भी मामले में सफलता प्राप्त होगी। अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से मन में सुकून रहेगा। आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई नीतियों को संपन्न करने में जुट जाएंगे।
स्वास्थ्य- उत्तम रहेगा। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, अंक- 5
🐄 *वृषभ*: आज अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सभी सोचे-समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। दिल की बजाय दिमाग से काम ले। इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे।
स्वास्थ्य- उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, अंक- 7
👫 *मिथुन*: आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें, इससे सुकून रहेगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें तथा व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, अंक- 7
🦀 *कर्क*: आज उत्तम ग्रह स्थिति बन रही है। सभी प्रकार के रिश्तों में सुधार आएगा और चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। अगर कोई सरकारी कार्य रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने में किसी की सहायता भी मिलेगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य कराएं। वर्तमान मौसम से भी अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, अंक- 3
🦁 *सिंह*: आज घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कोई योजना बन सकती है। आज नजदीकी लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा, साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा।
स्वास्थ्य- इस समय पेट का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, अंक- 3
💁♀️ *कन्या*: आज घर के अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और प्रयासों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आलस छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने कार्यों कार्यों को करते जाएं। सफलता सुनिश्चित है। आपके व्यक्तिगत कार्य भी काफी हद तक संपन्न हो जाएंगे।
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इस समय मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है। आयुर्वेदिक चीजों का उचित मात्रा में सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, अंक- 5
⚖️ *तुला*: आज पिछले कुछ समय से चल रही अस्त व्यस्त दिनचर्या में कुछ ठहराव आएगा। कोई पारिवारिक समस्या आज किसी के सहयोग से हल हो जाएगी। जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपनी कुशल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा भी बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से अपना बचाव रखें। खांसी-जुकाम या गला खराब रहने जैसी किसी दिक्कत को नजर अंदाज ना करें। तुरंत अपना इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, अंक- 6
🦂 *वृश्चिक*: आज अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। आपका संतुलित व्यवहार तथा सही समय पर सही निर्णय लेना आपकी तरक्की में सहायक होगा। बहुत दिनों बाद घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम ना उठाएं तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कोई चोट अथवा दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा, अंक- 1
🏹 *धनु*: आज दिन व्यवस्थित व्यतीत होगा और कोई बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून भी रहेगा। मानसिक सुकून बने रहने के लिए कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी समय लगाएं। अपनी किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहे। काम के साथ-साथ खानपान और आराम का भी ध्यान रखें। योगा, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, अंक- 9
🐊 *मकर*: आज व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी और कलात्मक तथा रुचि पूर्ण कार्यों में विशेष समय व्यतीत होगा। और आप अपने आप को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता आ सकता है। कहीं से पैसा भी मिलने की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन अथवा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती हैं। हाइजनिक रहें और खानपान का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, अंक- 6
🏮 *कुंभ*: आज ग्रह स्थिति आपके मन अनुकूल रहेगी। आप अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बना सकेंगे। प्रोपर्टी संबंधी मामलों में भी उचित परिणाम हासिल होंगे। धर्म-कर्म से जुड़े मामलों में आपका उत्साह बना रहेगा।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी तरह का इन्फेक्शन हो सकता है। समय पर इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, अंक- 9
🐋 *मीन*: आज नई योजनाएं तथा उपक्रम बनाने के लिए समय अनुकूल है। सोसाइटी संबंधी कार्यों में आपका योगदान रहेगा तथा उचित मान-सम्मान भी बना रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हो जाएगी। परिवार के साथ शॉपिंग भी हो सकती है।
स्वास्थ्य- आत्म अवलोकन करना जरूरी है। क्रोध और उद्वेग जैसी आदतों का दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, अंक- 3
☯ आज का दिन सभी लोगो के लिए मंगलमय हो।