About Us

बदायूं अमर प्रभात समाचार पत्र की शुरूआत करने का उद्देश्य गरीबों, मजलूमों, शोषितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए किया गया था। आज अपनी 40 वर्ष की यात्रा में बदायूं अमर प्रभात अपने उद्देश्यों से कभी भी भटका नहीं। कई बार ऐसे प्रयास हुए जिनसे समाचार पत्र को उसके उद्देश्यों से अलग किया जा सके। इसके लिए धनबल, बाहुबल और कानून का दुरूपयोग करने का भी प्रयास किया गया लेकिन हमने अपने उद्देश्यों से हटने की बजाय ऐसे कुप्रयासों को डटकर सामना किया।
स्थापना
बदायूं जनपद के संस्कृत के मूर्धन्य विद्वान एवं संस्कृत शिक्षा की अलख जलाए रखने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी आचार्य वेदव्रत आर्य ने जब समाज में बिखराव को देखा और गरीबों, मजलूमों, शोषितों और वंचितों के साथ होता हुआ अन्याय देखा तो उन्होंने इन लोगों की आवाज को सार्थकता के साथ उठाने के लिए समाचार पत्र की स्थापना करने का स्वप्न देखा और उसे साकार करने के लिए प्रयास करना प्रारम्भ कर दिए और उनके इसी प्रयास ने 22 जुलाई 1984 को मूर्तरूप लिया, इसी बदायूं अमर प्रभात नामक समाचार पत्र का प्रारम्भ हुआ। अपने स्थापना काल से ही समाचार पत्र ने अपने स्वप्न को साकार करना शुरू कर दिया और उसके इस अभियान में अनेकों मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन समाचार पत्र ने अपने बनाए नियमों का कभी उल्लंघन नहीं किया।
यात्रा
आज जब बदायूं अमर प्रभात ने अपनी 40 वर्ष की यात्रा पूर्ण कर ली है तो उसने कई ऐसे मील के पत्थर भी स्थापित किए जिनकी लोग आज मिसाल देते हैं। बदायूं अमर प्रभात ने कभी धन कमाने की लालसा नहीं रखी और बाजारवाद को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया, लेकिन बदलती तकनीक का हमेशा ख्याल रखा, जिस कारण उसकी यात्रा हमेशा एक नया आयाम स्थापित करती रही। आज बदायूं अमर प्रभात बदायूं जनपद के अलावा शाहजहांपुर जनपद से प्रकाशित होकर अपने उद्देश्यों की पूर्ति में लगा हुआ है। इसके अलावा नए दौर के नए कलेवर को भी अपनाया। आज बदायूं अमर प्रभात प्रिंट मीडिया के अलावा, डिजिटल मीडिया पर भी अपना एक अलग स्थान बना चुका है। डिजिटल मीडिया के सभी प्लेटफार्म जैसे – बेवसाइट, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम एवं एक्स आदि पर भी अपनी सेवाएं दे रहा है। अपने सभी प्लेटफार्म को प्रभावी बनाए रखने के लिए बदायूं अमर प्रभात ने अपने सिद्धांतों को हमेशा सर्वोपरि रखा है, जिस कारण उसकी विश्वसनीयता आम जनमानस में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
उद्देश्य
बदायूं अमर प्रभात का उद्देश्य है कि देश का लोकतंत्र पूरी मजबूती के साथ काम करे तथा हमारे देश की एकता और अखण्डता हमेशा अक्षुण्य रहे, इस हेतु वह अपने जागरूकता कार्यक्रम चलाता रहता है तथा अपने सभी प्लेटफार्मों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करता रहता है। समाज की आवाज को बुलंदी से उठाता रहता है एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए समाचारों के प्रकाशन के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी प्रयास किए जाते रहते हैं। आज समाचार पत्र के पूरे देश में लगभग 1000 से अधिक लोग जुड़कर समाज की सेवा में संलग्न हैं। अपनी आगे की यात्रा को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए बदायूं अमर प्रभात लगातार प्रयासरत है।
सुझाव
यदि आपको बदायूं अमर प्रभात को और बेहतर बनाने के लिए कोई सुझाव हैं या हमसे कोई शिकायत है तो कृपया यहां पर सम्पर्क करें-

वेदभानु आर्य
व्यवस्थापक