Homeबदायूंराजनाथ सिंह ने कोरोना वैक्सीन पर की मोदी की तारीफ

राजनाथ सिंह ने कोरोना वैक्सीन पर की मोदी की तारीफ

कहा-सपा है समाप्त पार्टी, कांग्रेस के बारे में भी 10 साल के बाद पूछेंगे तो डायनासोर की तरह यह भी समाप्त हो जाएगी

बदायूं l भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज आंवला लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा दातागंज में आंवला से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप एवं बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में संयुक्त जनसभा करने पहुंचेl
जनता को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में उनके प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया था कि हम गरीबों को ₹1 भेजते हैं तो उनके खाते में 12 पैसे ही पहुंचाते हैं आज 5-6 साल के बाद ही भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में यदि ₹1 भेजा जाता है तो वह पूरा का पूरा ₹1 ही खाते में पहुंचता है मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया हैl राजनाथ सिंह ने कहा कि कोरोना संकट से आप सभी लोग प्रभावित रहे। हमारे यहां कोरोना की वैक्सीन नहीं बनती, प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों से बात की और कहा कि जितना पैसा लगेगा हम खर्च करेंगे लेकिन हमारे देश में कोरोना की वैक्सीन बननी चाहिए। वैज्ञानिकों ने उसके बाद कोरोना का टीका तैयार किया। भारत दुनिया का अकेला देश है जहां के नागरिकों को दो से लेकर तीन तक कोरोना की वैक्सीन लगीं। सभी को वैक्सीन लगी किसी को दो तो किसी को तीन लगीं। अमेरिका में लोग यह दावा नहीं कर सकते कि उनको दो या तीन वैक्सीन लगीं हों। दुनिया के सौ देशों को हमने कोरोना वैक्सीन देने का काम किया है।
यूक्रेन की लड़ाई चल रही है, पिछले दो वर्षों से चल रही है। हमारे हजारों बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे। जब मिसाइल चलते थे कब कहां गिर जाएं किसकी जिन्दगी चली जाए पता नहीं चलता। यूक्रेन में फंसे बच्चों के माता-पिता का एक प्रतिनिधिमंडल पीएम से मिला और अपने बच्चों केा बाहर निकालने को कहा, तब भारत के प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति और यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात की और साढ़े चार घंटे के लिए रूस और यूक्रेन का युद्ध रूक गया। यह है आज का भारत। पहले की सरकारों में बंदूकें भी दूसरे देशों से खरीदी जाती थीं। 2014 में केवल 200 करोड रुपए के छोटे-छोटे नट बोल्ट का हम कुछ देशों को एक्सपोर्ट किया करते थे आज हमने 21000 करोड़ रूपये का एक्सपोर्ट दुनिया को दिया है। हम बम, तोप, ब्रह्मोस बेच रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में भी भारत तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है। कांग्रेस की सरकार ने जो वादा किया वह पूरा नहीं किया। मैंने राजनीति जनता की आंख में आंख डालकर की है। जिन गरीबों को आवास नहीं मिला है उन्हें भी मिलेगा l पानी, शौचालय, मकान आदि सभी मिलेगा। हर घर में माताएं बहने होती हैं उन्हें नित्यक्रिया के लिए बाहर जाना पडे इस बारे में भी हमने सोचा और काम किया। मैं भी किसान हूं 6000 रूपये न हो जेब मे तो हम खाद नहीं डाल पाते पानी नहीं लगा पाते लेकिन आज 6000 आ रहे हैं। हमने शुरू तो किया है। 5 किलो राशन देने का काम किया है। आगे पांच वर्ष तक 5 किलो तक मुफत राशन देंगे। आयुष्मान कार्ड में 5 लाख की मुफत इलाज की व्यवस्था। 70 साल से ऊपर वाली उम्र के लोगों को 5 लाख तक का मुफत इलाज होगा। कांग्रेस के लोग इन बातों केा नहीं समझते। सपा खत्म हो रही है। सपा क्या है समाप्त पार्टी। कांग्रेस के बारे में भी 10 साल के बाद पूछेंगे तो डायनासोर की तरह यह भी समाप्त हो जाएगी। मोदी के नेतृत्व के नयी सोच के साथ नये भारत का निर्माण हो रहा है। भारत की लम्बी विकास की यात्रा में सभी सरकारों का योगदान है लेकिन हमारी सरकार में जो विकास की तेजी देखने को मिली वह कभी नहीं मिली। योजनाओं का लाभ जिन तक पहुंचना चाहिए उन तक पहुंचाने का प्रयास किया। हमें सफलता मिलने के साथ ही असफलता भी मिली। चन्द्रयान 2 तैयार किया था वह चन्द्रमा पर नहीं पहुंचा। हमारे वैज्ञानिकों का मनोबल टूटा। पीएम प्रातः 4 बजे वैज्ञानिकों के बीच पहुंचे ओर उन्हें आगे बढ़ने का होंसला दिया। फिर करिश्मा हुआ और चन्द्रयान 3 बना जो चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हमारा लैंडर उतर गया। हमारा ट्रैक रिकार्ड बहुत शानदार है। आपका सबका समर्थन भाजपा को मिलना चाहिए। अमेरिका के राजदूत ने अभी दस दिन पहले ही कहा है कि यदि तुम भविष्य देखना चाहते हो तो भारत आओ। यदि भविष्य पर काम करना चाहते हो तो भारत आओ। पहले बड़ी कंपनियों में बड़े पदों पर भारतीयों की नियुक्ति नहीं होती थी लेकिन आज 10 में से 8 कंपनियों में भारतीय ही सीईओ हैं। बदायूं लोकसभा के प्रत्याशी का नाम लिए बगैर ही जिताने की अपील की। आपने साईकिल की चैन उतार दी है तो अब जल्दी चढ़नी भी नहीं चाहिए। चुनाव के बाद बुलाने के लिए विधायक राजीव सिंह से मंच से कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
Exit mobile version