Homeलखनऊकिसान महापंचायत में कांग्रेस नें भाजपा सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

किसान महापंचायत में कांग्रेस नें भाजपा सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

लखनऊ। जनपद झांसी के मऊरानीपुर में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के तत्वावधान में आयोजित राजीव गांधी किसान महापंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय मुख्य अतिथि रहे। किसान पंचातय कार्यक्रम को पूर्व सांसद प्रदीप जैन आदित्य एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने भी संबोधित किया।
किसान कांग्रेस द्वारा आयोजित राजीव गांधी किसान महा पंचायत में भारी संख्या में क्षेत्र के किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान महापंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने उपस्थित किसानों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा किसानों की अनदेखी किये जाने के कारण उसे किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही किसानों की पक्षधर रही है और आज भी किसानों के हक की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी दिलाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है और यह लड़ाई उन्हें न्याय मिलने तक निरन्तर जारी रहेगी।
श्री राय ने कहा कि आज देश के किसानों तथा गरीब जनता को लूटा जा रहा है। सभी सरकारी ठेके गुजरातियों को दिये जा रहे हैं और जो यह 3600 सौ करोड़ की पूज्य शिवा की मूर्ति गिरी है इसे भी बनाने वाला ठेकेदार गुजराती है। पूरे देश में लूट मची है और हमारा किसान दिन प्रतिदिन कर्जदार और कमजोर होता जा रहा है। किसान का कर्ज माफ नहीं किया गया और किसानों के खातों में आने वाली सब्सिडी तथा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति भी भाजपा सरकार में बंद हो गई है। श्री राय ने कहा कि हम सभी को मिलकर खड़ा होना है। देश में सिर्फ राहुल गांधी ही एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने गरीबों एवं किसानों की बात उठाई और मोदी जी को संसद के अन्दर किसानों के मुद्दों पर घेरने का काम किया।
अपने सम्बोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जहां किसानों का पसीना गिरेगा वहां किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता अपना खून बहा देंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बुंदेलखंड राज्य बनाया जाना चाहिए। इस दौरान जैन ने बुंदेलखंड राज्य के निर्माण हेतु किसानों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान भी किया।
इससे पूर्व किसान महा पंचायत के संयोजक एवं किसान कांग्रेस बुन्देलखण्ड जोन के अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने किसानों की पीड़ा व्यक्त करते हुए उनकी दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियों और मंशा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि देश के किसानों, गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों, दलित, आदिवासियों, नौजवानों के अधिकारों की रक्षा के लिए तथा उन्हे न्याय दिलाने के लिए हम अपने राहुल गांधी द्वारा लड़ी जा रही इस लड़ाई में अपना योगदान देते हुए देश एवं प्रदेश के किसानों को न्याय दिलाने की इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे।
किसान महापंचायत में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, चंद्रशेखर तिवारी प्रदेश सचिव भगवान दास कोरी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा, अशोक गुप्ता, मनीराम कुशवाहा, मुकुट सिंह, सुनील दुबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश आर्य, सुरेश नगाइच, पार्षद धनीराम श्रीवास, दीनदयाल गुप्ता, जलालुद्दीन, नत्थू सिंह तोमर, जितेंद्र बर्मा, राजपाल सिंह बुंदेला, अरविंद बब्लू, ओमप्रकाश दांगी, लालचंद्र मैंदकी, हरिश्चंद्र मिश्रा, वीरेंद्र सिजारी, शेखर राज बड़ोनिया, प्यारे लाल बेधड़क, हनीफ मालिक, राहुल राय प्रजापति उरई, बलवंत सिंह राजपूत ललितपुर, सुनील कुमार, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू राजा, तुलसी दास लोधी महोबा, मोहित यादव गुरसराय, ऋतुराज समथर, जगभान सिंह बुंदेला , बिहारी सिंह तोमर, प्रताप सिंह बुंदेला, रामनरेश महोबा , हरबंश लाल, चंद्र प्रकाश चौरसिया, रमेश मौर्या, राघवेंद्र सिंह मथूपुरा, खेमचंद्र कुशवाहा अटारन, इंद्रकुमार यादव बगरौनी, रमन कुशवाहा, प्रमोद कुमार पटाई समेत बड़ी संख्या में आए किसान और कांग्रेसी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!
Exit mobile version